तेजा सर्किल कुचामन से विशाल यात्रा, उमड़ा जनसैलाब

 


 

कुचामन सिटी के तेजा सर्किल पर वीर तेजाजी महाराज की भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। भव्य आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा तेजा सर्किल वीर तेजाजी महाराज के जयकारों से गूंज उठा।

 इसके बाद आज 12 सितंबर 2026 को तेजा सर्किल कुचामन से खरनाल के लिए विशाल एवं भव्य यात्रा रवाना हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्साह के साथ शामिल हुए। हाथों में ध्वज, वीर तेजाजी महाराज के जयकारे और भक्ति के रंग में रंगा जनसैलाब यात्रा की भव्यता को दर्शाता नजर आया। 

कुचामन से खरनाल तक श्रद्धालुओं की यह यात्रा आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का शानदार संदेश दे रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ