रिंग रोड जमीन विवाद: कुचामन थाने में दर्ज हुआ एक और मामला, 9 लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

कुचामन सिटी: रिंग रोड मुआवजे और करोड़ों रुपए मूल्य की जमीन को लेकर चल रहे विवाद में मंगलवार को नया मोड़ आ गया. जिन लोगों ने एक दिन पहले जमीन हड़पने और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कुचामन सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था, अब उन के खिलाफ भी पुलिस ने अलग एफआईआर दर्ज कर ली है. थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि कुचामन सिटी थाने में नून्दड़ा निवासी लिखमाराम जांगू ने एक रिपोर्ट दी है उसके आधार पर दीपपुरा निवासी उदाराम, कुनणमल, मदनलाल, दुर्गा देवी, बिमला, सुनीता, सुमन, रामस्वरूप कुमावत और शंकरलाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

इनका कहना है:मामले में जांच अधिकारी कुचामन सिटी थाने के उप निरीक्षक महावीर प्रसाद मीणा ने बताया कि लिखमाराम जांगू की लिखित रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस की धाराओं 318(4), 316(2) और 61(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. जांच के दौरान उपलब्ध दस्तावेजों, राजस्व अभिलेखों और दोनों पक्षों के तथ्यों का परीक्षण किया जाएगा. जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ