संदिग्ध मृत्यु का मामला, रालोपा नेता रामनिवास पोषक के नेतृत्व में 7 घंटे हाईवे जाम हत्या का मामला दर्ज

नावां क्षेत्र के गोविंदी गांव में हुई संदिग्ध मृत्यु के मामले को लेकर सोमवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने रालोपा नेता रामनिवास पोषक के नेतृत्व में करीब 7 घंटे तक हाईवे जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। लंबे समय तक चले विरोध के बाद प्रशासन और परिजनों के बीच वार्ता हुई, जिसमें परिजनों की प्रमुख मांगों पर सहमति बन गई।
समझौते के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके बाद जाम को हटाया गया और यातायात सुचारू रूप से शुरू हो सका।
परिजनों का कहना है कि उन्हें अब न्याय की उम्मीद है, वहीं प्रशासन ने भी मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ