नावां में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनो ने हाईवे जाम किया, रालोपा नेता रामनिवास पोषक मौके पर पहुंचे

नावां में 27 वर्षीय युवक सूरज गुर्जर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक सांभरलेक थाना क्षेत्र के त्योद गांव का निवासी था और राजास स्थित मालचंद दीनदयाल साल्ट फैक्ट्री में मजदूरी करता था।
बताया जा रहा है कि रात के समय नमक में दबने से उसकी मौत हो गई, हालांकि घटना की जानकारी फैक्ट्री संचालक द्वारा परिजनों को सुबह दी गई, जिससे मामला और भी संदेह के घेरे में आ गया है। परिजनों और ग्रामीणों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं।
घटना से आक्रोशित लोगों ने सांभर-नावां सड़क मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। जाम की सूचना मिलते ही नावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने का प्रयास किया जा रहा है।
फिलहाल क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और परिजन न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ