नावां–कुचामन सिटी क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। “किसान क्रांति - बदलाव का आगाज” कार्यक्रम के सफल प्रयासों के बाद अब किसानों के खातों में फसल मुआवजा राशि आना शुरू हो गई है।कई दिनों से मुआवजे की मांग को लेकर चल रही आवाज अब रंग लाई है और किसानों को उनका हक मिलना शुरू हो गया है। इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने में युवा नेता रामनिवास पोषक की महत्वपूर्ण भूमिका रही!
रामनिवास पोषक ने हजारों किसानों के साथ 9 अक्टूबर को कुचामन कृषि मंडी में सभा कर यह आवाज उठाई थी
उससे पहले उन्होंने नावां कुचामन क्षेत्र में एक महीने तक जनसंपर्क कर किसानों को एकजुट किया था
किसानों में अब खुशी की लहर है
पूर्व में कांग्रेस में रहे पोषक ने 28 फरवरी को जयपुर में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के निर्देशन में रालोपा का दामन थाम लिया था
पोषक ने बताया कि हनुमान बेनीवाल से प्रेरित होकर उन्होंने किसानों की आवाज उठाई थी और सफल रहे वो हमेशा युवाओं और किसानों के साथ खड़े रहेंगे!
0 टिप्पणियाँ