जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत नियुक्ति पत्र नहीं मिलने से परेशान बेरोजगार युवाओं का प्रतिनिधि मंडल रालोपा नेता रामनिवास पोषक से मिला और अपनी समस्याओं से अवगत करवाया !

जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत नियुक्ति पत्र नहीं मिलने से परेशान बेरोजगार युवाओं का प्रतिनिधि मंडल वरिष्ठ नेता रामनिवास पोषक से मिला और अपनी समस्याओं से अवगत करवाया।
प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि PHED विभाग द्वारा प्रशिक्षण दिए हुए करीब 25 महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए गए हैं, जिससे युवाओं में भारी रोष व्याप्त है। युवाओं ने इसे अपने भविष्य के साथ अन्याय बताते हुए जल्द समाधान की मांग की।
इस दौरान रामनिवास पोषक ने आश्वासन दिया कि युवाओं की इस गंभीर समस्या को संबंधित विभाग एवं उच्च स्तर तक पहुंचाकर जल्द से जल्द समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा।
क्षेत्र के युवाओं की निगाहें अब सरकार और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों पर टिकी हुई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ